Breaking News

चकिया पुलिस के हत्थे चढ़े छह शातिर लुटेरे, असलहा व नकदी बरामद — कई वारदातों का किया था खुलासा।

चकिया पुलिस के हत्थे चढ़े छह शातिर लुटेरे, असलहा व नकदी बरामद — कई वारदातों का किया था खुलासा।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। थाना चकिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और लूटी गई नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी क्षेत्र में हुई कई लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

थाना चकिया क्षेत्र के नेवाजगंज निवासी ज्वेलर्स जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह बैरी बाजार स्थित अपनी दुकान संजय ज्वेलर्स बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम फिरोजपुर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उनके सिर और गर्दन पर रॉड से हमला कर आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और बैग लेकर फरार हो गए। बैग में नकदी, सोने के झुमके और दुकान की चाबियां थीं।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल लुटेरे इलाके में किसी नई वारदात की तैयारी में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आधा दर्जन लुटेरों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में पचफेड़िया चरिया निवासी राहुल यादव पुत्र जमुना यादव, हडौरा शहाबगंज निवासी धीरज पांडे उर्फ अखिलेश्वर पांडे, शिवपुर वाराणसी निवासी अंकित राय, सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी अभय राय पुत्र विजय कुमार राय, विवेक कश्यप और सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी अभिषेक कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से तमंचे, कारतूस, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। सभी अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस सफल गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, एसआई अमित कुमार मिश्रा, आशीष मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामतीर्थ, अनुज यादव, अमित कुमार, कांस्टेबल प्रदीप सिंह और राकेश यादव शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!