Breaking News

रंगदारी के वांछित अभियुक्त को अचलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रंगदारी के वांछित अभियुक्त को अचलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अचलगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रंगदारी के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना अचलगंज में दिनांक 22 जनवरी 2025 को मुकदमा संख्या 25/2025 धारा 191(2), 308(5), 126(2), 351(3), 352 बीएनएस बनाम अभियुक्त पंकज कुमार फौजी पुत्र राज बहादुर निवासी ग्राम भैया खेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव, हाल निवासी तिरुपति निवास, फ्लैट नंबर 1, मकान नंबर 117, ब्लॉक डी, श्याम नगर सीओडी कॉलोनी, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर पंजीकृत किया गया था।

अचलगंज थाना प्रभारी निरीक्षक दृगपाल सिंह ने हमराह पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त को छोटा चौराहा, उन्नाव के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार फौजी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं —

1. मुकदमा संख्या 25/2025 धारा 191(2), 308(5), 126(2), 351(3), 352 बीएनएस

2. मुकदमा संख्या 295/2015 धारा 25, 27, 30 आर्म्स एक्ट

3. मुकदमा संख्या 590/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम

4. मुकदमा संख्या 602/2022 धारा 13 जुआ अधिनियम

5. मुकदमा संख्या 143/2019 धारा 13 जुआ अधिनियम

6. मुकदमा संख्या 294/2015 धारा 13 जुआ अधिनियम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक दृगपाल सिंह

2. कांस्टेबल अमरजीत

3. पीआरडी जवान दिलीप कुमार

पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!