Breaking News

कासगंज में ईंट भट्टे पर दर्दनाक हादसा — पानी भरे गड्ढे में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत।

कासगंज में ईंट भट्टे पर दर्दनाक हादसा — पानी भरे गड्ढे में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ईंट भट्टे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची रानी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला किशोरी निवासी मूलचंद्र अपने परिवार के साथ गगन ईंट भट्टे पर रहकर मजदूरी का कार्य करता है। गुरुवार को उसकी छह वर्षीय बेटी रानी भट्टे परिसर में खेलने के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जब बच्ची घर नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने भट्टे के एक पानी भरे गड्ढे में रानी का शव पड़ा देखा। आशंका है कि खेलते समय रानी गड्ढे में गिर गई और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि यह गड्ढा भट्टा परिसर में मछली पालन के लिए बनाया गया था। परिजनों ने भट्टा संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद अन्य मजदूरों में भी गम और आक्रोश का माहौल है।

बाइट – सरस्वती, मृतक मासूम की मां।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!