Breaking News

बलरामपुर जिला अस्पताल में सीआरएम टीम का निरीक्षण, शौचालय पर अब भी लटका ताला — सवालों के घेरे में जिम्मेदार।

बलरामपुर जिला अस्पताल में सीआरएम टीम का निरीक्षण, शौचालय पर अब भी लटका ताला — सवालों के घेरे में जिम्मेदार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का आलम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीआरएम टीम लगातार निरीक्षण कर रही है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

टीम ने सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण किया था, उस दौरान शौचालय पर ताला बंद पाया गया था। इस पर टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा और क्वालिटी मैनेजर रूचि पाण्डेय को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए थे।

लेकिन बुधवार को दोबारा निरीक्षण में वही ताला शौचालय पर लटका मिला। टीम ने जब इस पर सवाल उठाया तो अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। टीम के सदस्यों ने कहा कि जब प्रदेश सरकार अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर करने के सख्त निर्देश दे रही है, तब इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है।

मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था, पानी और दवा वितरण की स्थिति पहले से ही खराब है। कई मरीजों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भटकना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि अस्पताल में कुछ कर्मचारियों का इतना दबदबा है कि ऊपर से कितने भी आदेश आ जाएं, कोई असर नहीं होता। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!