Breaking News

बलरामपुर में जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब।

बलरामपुर में जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले की मुख्य सड़क पर बड़े गड्ढे होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोज़ाना हजारों की संख्या में वाहन एवं राहगीर गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को शिकायत करने के बावजूद भी सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बरसात के बाद से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है ताकि आवागमन में आ रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!