Breaking News

बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग पर सवाल: छह माह में एसएनसीयू में 106 नवजातों की मौत, केंद्रीय टीम ने जताई गहरी चिंता।

बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग पर सवाल: छह माह में एसएनसीयू में 106 नवजातों की मौत, केंद्रीय टीम ने जताई गहरी चिंता।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के महिला अस्पताल स्थित स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (SNCU) से चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बीते छह महीनों में यहाँ 106 नवजात शिशुओं की मौत हुई है। यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच हुई इन मौतों को लेकर सोमवार को कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) की एक केंद्रीय टीम बलरामपुर पहुँची। जब टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले, तो आंकड़े देखकर वे भी हैरान रह गए।

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में कई महत्वपूर्ण उपकरण लंबे समय से खराब पड़े हैं। वहीं, डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी भी सामने आई है।

केंद्रीय टीम ने इस लापरवाही पर नाराज़गी जताई और अस्पताल प्रशासन को तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। टीम ने मृत नवजातों के मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने का आदेश भी दिया है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हालात दोबारा न बनें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!