Breaking News

सहसवान में एसएसपीएल नाइट टूर्नामेंट का हुआ शानदार समापन, शरीक इलेवन ने जीता हीरो कप।

सहसवान में एसएसपीएल नाइट टूर्नामेंट का हुआ शानदार समापन, शरीक इलेवन ने जीता हीरो कप।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान नगर स्थित प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय मैदान में आयोजित एसएसपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह शुक्रवार देर रात उत्साह और उमंग के माहौल में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद अली खान एवं वरिष्ठ सपा नेता जमाल उद्दीन शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथियों का फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि शाहिद अली खान ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद न केवल युवाओं को अनुशासित बनाते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा – “जो युवा मैदान में पसीना बहाता है, वही जीवन में सफलता का असली खिलाड़ी बनता है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का शानदार माध्यम हैं। शाहिद अली खान ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सहसवान जैसे नगर में नाइट टूर्नामेंट आयोजित करना युवाओं में जोश और सकारात्मक सोच का संदेश देता है।

फाइनल मुकाबले में चंचल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 10 ओवरों में 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शरीक इलेवन की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को 17 रनों से मात देते हुए हीरो कप अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि शाहिद अली खान और वरिष्ठ नेता जमाल उद्दीन ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

मैदान में दर्शकों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूरे आयोजन में खेल भावना, भाईचारे और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

इस अवसर पर फ़राज़ खान, शरीफ अहमद, आसिम अली, मेराज आलम, काशिफ अली खान, मुशीर, अकिल, जमीर, जुबैर अहमद, अजहर उद्दीन, जावेद हुसैन, मुनीर, रजी अहमद, मुनाजिर, हमदान खान, चंचल वर्मा और हर्षवर्धन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!