Breaking News

अखिलेश यादव ने अब्दुल हफीज़ गांधी पर जताया दोबारा भरोसा, बनाए राष्ट्रीय प्रवक्ता।

अखिलेश यादव ने अब्दुल हफीज़ गांधी पर जताया दोबारा भरोसा, बनाए राष्ट्रीय प्रवक्ता।

रिपोर्ट – जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर अब्दुल हफीज़ गांधी पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अब्दुल हफीज़ गांधी का संबंध कासगंज जिले की सहावर तहसील क्षेत्र के मऊ गांव से है। वे पहले भी कासगंज जिला पंचायत के वार्ड नंबर 07 से सदस्य रह चुके हैं और अपने क्षेत्र में जनता की समस्याओं को उठाने के लिए सदैव सक्रिय और मुखर नेता माने जाते हैं।

राजनीतिक जगत में शिक्षित और व्यवहारिक चेहरा माने जाने वाले अब्दुल हफीज़ गांधी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र राजनीति में भी खास पहचान रखते हैं। वे विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं और वहां से ही अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी।

सपा नेतृत्व द्वारा दोबारा राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के बाद अब्दुल हफीज़ गांधी ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अब्दुल हफीज़ गांधी को पटियाली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि गांधी की क्षेत्र में गहरी पकड़ और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें मजबूत उम्मीदवार बनाता है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!