Breaking News

नगर पालिका परिषद बदायूं में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई गई।

पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर देश के विकास और एकता में अपना योगदान देना चाहिए।

इस मौके पर जलकल अभियंता नितिन सक्सेना, कर निर्धारण अधिकारी चन्द्र भूषण, जेई निर्माण सूर्य प्रताप सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इक़बाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, मनोज सोनकर, इमरान आदि पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!