Breaking News

खेत की सिंचाई करते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

खेत की सिंचाई करते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

जरीफनगर, (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज वेहटनी में खेत की सिंचाई करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय ओमशरण पुत्र मुकेश कुमार देर रात लगभग तीन बजे अपने खेत की सिंचाई करने गया था। घर न लौटने पर जब शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे परिजन उसे देखने खेत पहुंचे तो ओमशरण का शव खेत में पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि युवक की मौत खेत में पानी लगाते समय हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

गांव में युवा किसान की इस दर्दनाक मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!