Breaking News

ज़िला अस्पताल बरेली में सरदार पटेल जयंती पर हुआ फल वितरण कार्यक्रम।

अधिकारियों ने मरीजों से मुलाकात कर जाना हाल-चाल, दी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश।

बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल बरेली में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल प्रशासन और जिला अधिकारीगणों ने मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा और ईएमओ डॉ. वैभव शुक्ला ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी जयंती पर समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

फल वितरण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। उन्होंने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस अवसर पर अस्पताल का पूरा चिकित्सा स्टाफ, नर्सिंग कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

बाइट डॉ. विश्राम सिंह सीएमओ जिला अस्पताल बरेली।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!