Breaking News

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण, तैयारी और प्रिंटिंग का कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। इसके पश्चात बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे, जिसकी अवधि 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है।

इसी अवधि में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। नियंत्रण तालिका के अद्यतन एवं प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी 5 दिसंबर से 8 दिसंबर 2025 के बीच होगी, जबकि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की अवधि 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक तय की गई है। वहीं, सुनवाई एवं निस्तारण का कार्य 31 जनवरी 2026 तक संपन्न होगा। इसके बाद आयोग की अनुमति प्राप्त कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

बैठक में आयोग द्वारा जारी विस्तृत दिशानिर्देशों (Annexure-B) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार पीपीटी का प्रदर्शन किया गया। साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उसकी हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करें और उनकी सूची संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को शीघ्र उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नागर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी, निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!