Breaking News

कासगंज में दो पक्षों में विवाद, पथराव और फायरिंग का वीडियो वायरल।

कासगंज में दो पक्षों में विवाद, पथराव और फायरिंग का वीडियो वायरल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के कोतवाली पटियाली क्षेत्र के रायपुर पुरोहित गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं और युवक पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में एक लाल शर्ट पहने युवक को अवैध तमंचे से फायरिंग करते भी देखा जा सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!