Breaking News

शाहजहांपुर में पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए एसपी राजेश द्विवेदी की सराहनीय पहल।

शाहजहांपुर में पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए एसपी राजेश द्विवेदी की सराहनीय पहल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। सर्द मौसम में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को एक छोटी सुरक्षा लाइट (सिग्नल लाइट) वितरित की है, जिसे वर्दी के कंधे पर लगाया जा सकता है।

एसपी द्विवेदी ने बताया कि सर्दी के मौसम में रात्रि के समय घना कोहरा छा जाने से दृश्यता (विज़िबिलिटी) काफी कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यह लाइट रात या कोहरे के समय स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, जिससे सड़क पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की विज़िबिलिटी बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव संभव होगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल के जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें प्रतिकूल मौसम में भी प्रभावी रूप से ड्यूटी निभाने में सक्षम बनाना है।

एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान इस सुरक्षा लाइट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, ताकि दृश्यता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित रह सकें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं सर्विलांस सेल, एसओजी, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, मीडिया सेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!