Breaking News

सहसवान: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल।

सहसवान: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर मोहल्ले में मकान का लेंटर खोलने के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई।

घटना में दो महिलाओं सहित कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सहसवान में भर्ती कराया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की तत्परता से माहौल शांत बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

वायरल वीडियो

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!