Breaking News

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार – अवैध असलहा व कारतूस बरामद।

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार – अवैध असलहा व कारतूस बरामद।

बदायूं। पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में वांछित एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

थाना बिल्सी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बिल्सी के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र परमवीर, निवासी मोहल्ला नं. 08, कस्बा व थाना बिल्सी, बदायूं को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। वह मु0अ0सं0 422/25 धारा 333 बीएनएस व 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में वांछित था। पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वहीं, थाना जरीफनगर पुलिस ने अभियुक्त संजय कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम रसूलपुर कलां, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर नाजायज व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अभियुक्त मु0अ0सं0 249/2025 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में वांछित था।

इसके अतिरिक्त, थाना बिनावर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अक्षय चंदेल पुत्र बब्लेश कुमार, निवासी मंडी समिति, बालाजी नगर, थाना सिविल लाइन, बदायूं को गिरफ्तार किया। वह मु0अ0सं0 196/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित था। पुलिस ने उसे भी आवश्यक कार्यवाही के उपरांत अदालत में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!