Breaking News

मिर्जापुर के युवक का शव भूपौली में मिला, गंगा स्नान के दौरान डूबने से हुई मौत।

मिर्जापुर के युवक का शव भूपौली में मिला, गंगा स्नान के दौरान डूबने से हुई मौत।

चंदौली। मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी तेजबली पटेल (42 वर्ष) का शव बुधवार को भूपौली के पास गंगा नदी में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराई और परिजनों को सूचना दे दी।

जानकारी के अनुसार, तेजबली 20 अक्टूबर को गांव के किसी व्यक्ति की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नारायणपुर रायपुरिया घाट आए थे। अंत्येष्टि के बाद वह गंगा में स्नान करने लगे, इसी दौरान वह नदी में डूब गए।

साथ गए लोग और परिजन उन्हें खोजने में लगे रहे, लेकिन गंगा के तेज बहाव के कारण शव बहकर भूपौली पहुँच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहले सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर शव की फोटो साझा करने के बाद ही मृतक की पहचान संभव हो सकी।

पुलिस ने कहा कि शव की पहचान हो चुकी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!