Breaking News

डीएम की अध्यक्षता में उज्ज्वला लाभार्थियों को बांटे गए प्रतीकात्मक चेक।

डीएम की अध्यक्षता में उज्ज्वला लाभार्थियों को बांटे गए प्रतीकात्मक चेक।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान दीपावली के शुभ अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। जनपद में संचालित 3,57,839 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों में से चयनित लाभार्थियों — किरन, प्रेमा देवी, तरन्नुम, दुर्गा देवी, अर्चना देवी, शहनाज बेगम, सरिता देवी, जगरानी, पूजा, तहजीब, मीना, कमला आदि को राशि ₹559.58 प्रति लाभार्थी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।

बताया गया कि योजना के तहत लाभार्थियों को वर्ष में दो बार – होली और दीपावली पर निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अरविन्द कुमार, जिला अभिहित अधिकारी चंद्र शेखर मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!