Breaking News

“सभी बेटियाँ जीवन में बनें स्वावलम्बी” – एडीजे ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर किया जागरूकता शिविर आयोजित।

“सभी बेटियाँ जीवन में बनें स्वावलम्बी” – एडीजे ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर किया जागरूकता शिविर आयोजित।

बदायूं। महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिव कुमारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया। साथ ही छात्रा आभा वर्मा ने स्वागत गायन और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार ने एडीजे शिव कुमारी को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं जैसे वैष्णों देवल, लायबा, सरिता, मुस्कान, साहिबा और महिमा भारती को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में उपस्थित वक्ताओं ने छात्राओं को अपने विधिक अधिकारों, नए कानूनों, पर्यावरण अधिनियम, उपभोक्ता अधिकार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 21A, 32, 36, 222 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 सहित सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबरों (112, 1090, 1076, 15100, 181, 1098, 1930) के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला प्रोबेशन कार्यालय की छवि वैश्य और अन्य अधिकारियों ने छात्राओं को पुराने दृष्टिकोण छोड़कर आगे बढ़ने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

एडीजे शिव कुमारी ने विशेष रूप से छात्राओं से इंटरनेट और सोशल मीडिया का सही उपयोग, अश्लील सामग्री से दूर रहने, शिक्षा पर ध्यान देने, महिलाओं के मौलिक अधिकार, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि भारत में महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन हैं, जैसे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, और वर्तमान में अंतरिक्ष यात्री सोफिया कुरैसी, भूमिका सिंह और सुनीता विलियम्स।

इस अवसर पर डॉ. पारूल रस्तोगी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार, महाविद्यालय स्टाफ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शिविर अध्यक्ष की अनुमति से शिविर का समापन किया गया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!