Breaking News

रासायनिक उर्वरक कम करें और नैनो डीएपी का करें प्रयोग: दातागंज विधायक ने किसानों को किया जागरूक।

रासायनिक उर्वरक कम करें और नैनो डीएपी का करें प्रयोग: दातागंज विधायक ने किसानों को किया जागरूक।

बदायूँ। मंडी समिति दातागंज परिसर में मंगलवार को सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय विधायक राजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन में उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों की खपत कम करने और जैविक व नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों का प्रयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंडी समिति परिसर में सुविधा केंद्र के रूप में इफको बाजार विस्तारित केंद्र का उद्घाटन किया। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों से फसल की जड़ें मजबूत होती हैं और उत्पादन में वृद्धि होती है।

इफको के उप महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने किसानों को 5 मिली प्रति किग्रा की दर से गेहूं बीज का नैनो डीएपी उपचार करने की जानकारी दी और इसके फायदों के बारे में अवगत कराया। क्षेत्र प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और सहकारी बंधुओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

सम्मेलन में उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मुन्ना लाल मिश्रा सहित लगभग 200 सहकारी बंधु उपस्थित रहे

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!