Breaking News

बदायूं में 1200 कि.ग्रा. सरसों तेल सीज, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 4 नमूने जांच के लिए भेजे।

बदायूं में 1200 कि.ग्रा. सरसों तेल सीज, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 4 नमूने जांच के लिए भेजे।

दीपावली और भाईदूज पर्व से पहले खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान।

बदायूं। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के पर्व को ध्यान में रखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। मंगलवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 4 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सीएल यादव ने बताया कि घास मंडी, उसहैत दातागंज स्थित अजय पाल के प्रतिष्ठान से 1 सरसों तेल का नमूना लिया गया और लगभग 1200 कि.ग्रा. सरसों तेल (अनुमानित मूल्य 2,00,000/-) को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त,

  • जालंधरी सराय स्थित जय अम्बे ट्रेडर्स से 1 घी का नमूना,
  • कछला चौराहा स्थित बाँके बिहारी मिष्ठान भण्डार से 1 सोन पापड़ी का नमूना,
  • कछला चौराहा स्थित सोनू मिष्ठान भण्डार से 1 बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया।

संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए गए कि वे

  • खाद्य पदार्थ ढककर रखें,
  • दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखें,
  • केवल शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री बेचें,
  • बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार न संचालित करें।

सहायक आयुक्त (खाद्य) सीएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, खुशीराम, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, माता शंकर बिंद, करन सिंह, प्रमोद कुमार, सीमा यादव और प्रिया त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी अभियान में मौजूद रहे। साथ ही आम जनता को खाद्य पदार्थों में मिलावट के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!