Breaking News

बदायूं में कफ सीरप के नमूने जांच के लिए भेजे लैब, नकली दवा मामले में औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी।

बदायूं में कफ सीरप के नमूने जांच के लिए भेजे लैब।

नकली दवा मामले में औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी।

बदायूं। आगरा में नकली दवाओं और कफ सीरप से बच्चों की मौत के मामले के बाद मंगलवार को औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिले के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी और नमूना संकलन की कार्रवाई की।

निरीक्षक ने बताया कि मेसेर्स राजीव कुमार रजत कुमार (सीएचसी के सामने, स्टेशन रोड मोहल्ला, श्री नारायणगंज उझानी) से 2 नमूने (1 कफ सीरप) और मेसेर्स पूजा मेडिकल स्टोर, रेलवे रोड, उझानी से 3 नमूने (2 कफ सीरप) संकलित किए गए। ये नमूने संदेह के आधार पर गहन निरीक्षण के बाद राजकीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

औषधि निरीक्षक ने कहा कि **नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल स्टोरों के क्रय-विक्रय बीजकों की भी गहन जांच की गई है, ताकि नकली दवाओं की बिक्री को रोका जा सके और आम जनता, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!