Breaking News

कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी का शहर में रूट मार्च।

कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी का शहर में रूट मार्च।

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई पुलिस तैनाती, कहा—शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

बदायूं। जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंगलवार की रात जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया।

रूट मार्च लावेला चौक से छह सड़का, खड़सारी मोहल्ला, सर्राफा बाजार, शास्त्री चौक, मढ़ई चौक होते हुए कोतवाली तक निकाला गया। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है, और जो भी व्यक्ति समाज में अशांति फैलाने या सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सोशल मीडिया की भी सतर्क निगरानी करें और किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से रूट मार्च और जनसंपर्क अभियान चलाएं, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व प्रबुद्धजनों से सतत संवाद बनाए रखें।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!