Breaking News

नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मिली मजबूती, दो नई जेसीबी मशीनें हुई शामिल।

नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मिली मजबूती, दो नई जेसीबी मशीनें हुई शामिल।

पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, नालों की सफाई और कूड़ा निस्तारण में आएगी रफ्तार।

संवाददाता- राष्ट्रीय न्यूज टूडे 

बदायूं। नगर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने दो नई जेसीबी मशीनें खरीदी हैं। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दोनों मशीनों को हरी झंडी दिखाकर कार्य के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नई जेसीबी मशीनों की मदद से बड़े नालों व गलियों की सफाई अब अधिक तेजी और सुगमता से हो सकेगी। इससे जहां जलभराव की समस्या पर नियंत्रण मिलेगा, वहीं कूड़ा उठाने की प्रक्रिया में भी सुधार आएगा।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर सभासद अबरार, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, शरीफ अहमद, रजनेश चन्द्र, महेश बाबू, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, सुमित सिंह, मनोज सोनकर, इमरान समेत पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!