Breaking News

चकिया पुलिस की बड़ी सफलता: गुजरात के इनामी गो-तस्कर को किया गिरफ्तार।

चकिया पुलिस की बड़ी सफलता: गुजरात के इनामी गो-तस्कर को किया गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। जनपद की चकिया पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गुजरात के मोरबी निवासी 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गो-तस्कर इकबाल भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड के पास पीपल के पेड़ के नीचे से दबोचा।

चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इन्द्रासन यादव और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बताया गया कि इकबाल भाई लंबे समय से फरार चल रहा था और गुजरात सहित कई राज्यों में गो-तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, वह अक्सर ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता था। चकिया पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!