Breaking News

तेज रफ्तार बाइक हादसा: किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम।

तेज रफ्तार बाइक हादसा: किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम।

उघैती (बदायूं): उघैती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहा 15 वर्षीय किशोर पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं ले गए। किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी ओमबाबू कश्यप के पुत्र पुष्पेंद्र के साथ हुई। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बिल्सी थाना क्षेत्र के महलोली गांव जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई।

किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजन और गांव में कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम लगभग 7 बजे घर पहुंचा। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं और पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!