Breaking News

उझानी में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने किया नवनिर्मित दर्शक दीर्घा और ओपन जिम का भव्य लोकार्पण।

उझानी में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने किया नवनिर्मित दर्शक दीर्घा और ओपन जिम का भव्य लोकार्पण।

सांसद निधि से विकसित परियोजना युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए नई सुविधाओं का अवसर।

उझानी, (बदायूं)। बदायूं के कस्बा उझानी में शुक्रवार को खेल और व्यायाम के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम रखा गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में नवनिर्मित दर्शक दीर्घा और ओपन जिम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

लोकार्पण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी भईया, अरुण अग्रवाल, शिशुपाल सिंह शाक्य, योगेश प्रताप सिंह, रानी सिंह पुंढीर, हर्षवर्धन राजपूत, किशनचंद्र शर्मा, मोहित राज शर्मा उर्फ मोनू, संदीप सक्सेना, राजन मेंदीरत्ता, चांद मौहम्मद, रामदास यादव, मनोज यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि यह परियोजना सांसद निधि के माध्यम से विकसित की गई है और इसका उद्देश्य खेल प्रेमियों और व्यायाम करने वालों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल और व्यायाम से न केवल स्वास्थ्य मजबूत होता है, बल्कि यह अनुशासन और टीम वर्क जैसी महत्वपूर्ण जीवन योग्यताओं को भी विकसित करता है।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नवनिर्मित दर्शक दीर्घा खेल आयोजनों के लिए सुविधाजनक है और ओपन जिम से स्थानीय युवाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही यह परियोजना ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के युवाओं को प्रेरित करेगी कि वे खेल और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सांसद निधि से इस तरह की परियोजनाएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी।

लोकार्पण के बाद अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने खेल मैदान और ओपन जिम का अवलोकन किया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने युवाओं को खेल और व्यायाम के महत्व के बारे में जागरूक किया और कहा कि भविष्य में ऐसे और विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा, जिससे उझानी कस्बे और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को अधिक अवसर मिल सकें।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!