Breaking News

वनरोज के सामने आने से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल।

वनरोज के सामने आने से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल।

बलरामपुर में सड़क हादसे ने परिवार में मातम फैला दिया।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। शुक्रवार की सुबह कोतवाली उतरौला क्षेत्र के उतरौला–गोंडा मार्ग पर शेरपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार चाचा-भतीजा अचानक सड़क पर आ गए वनरोज के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चाचा अहमद अली (58) की मौत हो गई, जबकि भतीजा हैदर अली (28) घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमद अली और उनका भतीजा हैदर अली किसी काम से महदेइया बाजार गए थे। लौटते समय शेरपुर गांव के पास अचानक एक वनरोज सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों को तुरंत उतरौला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अहमद अली की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोण्डा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। भतीजे हैदर अली का इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घायल हैदर अली की कुछ माह बाद शादी होने वाली थी, लेकिन खुशी का घर अब मातम में बदल गया।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!