Breaking News

समाजसेवी एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने की मांग: निजी वाहनों पर ‘सरकारी पहचान’ और जातिसूचक शब्द लिखने पर लगे रोक।

समाजसेवी एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने की मांग: निजी वाहनों पर ‘सरकारी पहचान’ और जातिसूचक शब्द लिखने पर लगे रोक।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में समाजसेवी एवं एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने निजी वाहनों पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’, ‘भारत सरकार’ या जातिसूचक शब्द लिखे जाने पर रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि निजी वाहनों पर सरकारी पहचान अथवा जातिसूचक शब्दों का उपयोग न केवल कानून की भावना के विपरीत है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल सरकारी वाहनों पर ही “उत्तर प्रदेश सरकार” या “भारत सरकार” लिखा जाना उचित है, जबकि निजी वाहनों पर ऐसा लिखना आम नागरिकों पर रौब दिखाने का माध्यम बन जाता है।

एडवोकेट गांधी ने क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा की सराहना की, जिन्होंने हाल ही में एक निजी वाहन से हूटर और नीली बत्ती हटवाकर कानून की गरिमा बनाए रखी थी। उन्होंने कहा कि इसी तरह ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन पर गलत तरीके से सरकारी पहचान या जातिसूचक शब्द अंकित किए गए हैं।

अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि गाड़ियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग पूरी तरह समाप्त होना चाहिए। ऐसा कदम एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और संवेदनशील समाज की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा उनके इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!