Breaking News

बरेली में 131वीं वाल्मीकि प्रकटोत्सव शोभायात्रा: भव्य झांकियों और सामाजिक संदेशों से सजेगा शहर।

बरेली में 131वीं वाल्मीकि प्रकटोत्सव शोभायात्रा: भव्य झांकियों और सामाजिक संदेशों से सजेगा शहर।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। महर्षि वाल्मीकि जी के 131वें प्रकटोत्सव के अवसर पर आगामी 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को बरेली शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन वाल्मीकि मंदिर, नई बस्ती सिटी सब्ज़ी मंडी पर संपन्न होगी।

इस शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें सनातन धर्म, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। इस बार विशेष आकर्षण के रूप में चंदौसी से आई काली माता की झांकी और काली अखाड़ा दल का प्रदर्शन रहेगा।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली झांकियां पूरे मार्ग को धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से सराबोर कर देंगी।

शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अंशु आर्य ने नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान शांति, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि शोभायात्रा में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

इस आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे —

शोभायात्रा अध्यक्ष अंशु आर्य, स्वागत अध्यक्ष योगेश कुमार बंटी, शोभायात्रा प्रभारी विशाल सिंह बिंदु, संयोजक अजय रत्नाकर, संचालक हरि सिंह वरदान, उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, प्रभात कुमार, सोनू लाल, मीडिया प्रभारी अंकित आर्य, महासचिव अंकुश आर्य एवं सुनील भारत आदि।

आयोजकों ने समस्त नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य, शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!