Breaking News

बहेड़ी में रामलीला मेला अव्यवस्थाओं से बेहाल, सुरक्षा मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां — प्रशासन मौन

बहेड़ी में रामलीला मेला अव्यवस्थाओं से बेहाल, सुरक्षा मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां — प्रशासन मौन

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली (उत्तर प्रदेश)। तहसील बहेड़ी के रामलीला ग्राउंड में इस वर्ष आयोजित मेला अव्यवस्थाओं का शिकार नजर आ रहा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। मेला कमेटी द्वारा लाखों रुपये का ठेका लेने के बावजूद सुरक्षा इंतज़ाम नदारद हैं।

मेला स्थल पर न तो फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है, न ही एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव के उपायों का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

झूलों की स्थिति भी असुरक्षित बताई जा रही है। कई जगहों पर झूले पुरानी और जर्जर स्थिति में हैं, जिन पर लोग खड़े होकर झूलते देखे जा रहे हैं। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व भी इसी मैदान में झूले की पालकी टूटने से बड़ा हादसा हुआ था, लेकिन प्रशासन और आयोजकों ने उससे कोई सबक नहीं लिया।

मेला प्रबंधन की लापरवाही यहीं समाप्त नहीं होती — टिकट काउंटर पर नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा है, जो बाल श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है। इस पर भी प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े करती है।

लोगों का कहना है कि जब मेला ठेके पर लाखों रुपये में दिया गया है, तो सुरक्षा, सफाई और चिकित्सा सुविधाओं का अभाव क्यों है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मेला कमेटी और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!