Breaking News

गांधी-शास्त्री जयंती पर अल-हफीज़ एकेडमी सहसवान में देशभक्ति का उत्सव।

गांधी-शास्त्री जयंती पर अल-हफीज़ एकेडमी सहसवान में देशभक्ति का उत्सव।

सहसवान, (बदायूं)। अल-हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर देशभक्ति और प्रेरणा के माहौल से सराबोर रहा, जहां शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने गांधी जी के सत्य, शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला, वहीं शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और उनके नारे “जय जवान, जय किसान” की महत्ता को याद किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती तरन्नुम एम. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी का एकता और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी का अनुशासन और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की और कहा कि यही दोनों महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समारोह का समापन राष्ट्रगान और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें सत्य, सादगी, अनुशासन और देशभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पूरे वातावरण में प्रेरणा और उत्साह की छटा बिखरी रही।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …