Breaking News

‘आई लव मुहम्मद’ विवाद : बरेली में तनाव बरकरार, चंद्रशेखर आज़ाद हाउस अरेस्ट – कार्यकर्ता बॉर्डर पर डटे।

‘आई लव मुहम्मद’ विवाद : बरेली में तनाव बरकरार, चंद्रशेखर आज़ाद हाउस अरेस्ट – कार्यकर्ता बॉर्डर पर डटे।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। 26 सितंबर को हुए ‘आई लव मुहम्मद’ प्रदर्शन के बाद उपजे बवाल ने अब तक जिले का माहौल सामान्य नहीं होने दिया है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने और अधिक सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी बीच भीम आर्मी संस्थापक व आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के बरेली आने की घोषणा ने प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखर आज़ाद पीड़ित परिवारों से मिलने बरेली पहुँचने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने उन्हें छुटमलपुर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस ने साफ कह दिया कि उन्हें बरेली नहीं आने दिया जाएगा। इसके बाद जिले को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया।

आज़ाद का काफिला किच्छा व बहेड़ी होकर बरेली आने वाला था। जैसे ही यह खबर कार्यकर्ताओं तक पहुँची, बड़ी संख्या में भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के समर्थक उत्तराखंड बॉर्डर और भोजीपुरा टोल पर जुट गए।

प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट और जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता बॉर्डर पर डटे रहे।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट के नेतृत्व में भोजीपुरा टोल पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान पुलिस ने दोनों इलाकों में कड़ी नाकेबंदी करते हुए वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, बरेली के डीआईजी अजय साहनी ने खुद चंद्रशेखर आज़ाद से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी और आगे गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई जाएगी।

दिनभर जिले भर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को नज़रबंद किया गया, जबकि हजारों कार्यकर्ता बॉर्डर और टोल प्लाज़ा पर डटे रहे। इनमें खुर्शीद खान, अतुल वाल्मीकि, आकाश सागर, देवेंद्र सागर, हसन रज़ा, अंकित सागर, पिंटू सागर, शंकर वाल्मीकि, अनिल सागर, वसीम, अंग्रेज़ सिंह, धर्मेंद्र बौद्ध, सौरभ भारतीय, दिनेश गौतम, दुर्वेश अली, शाहिद अली, दर्शन सिंह, जावेद प्रधान, महेंद्रपाल सागर, डॉ. सोहेल खान और डॉ. फहीम समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।

फिलहाल बरेली हाई-अलर्ट पर है और प्रशासन हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!