Breaking News

प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने बहन पर किया चाकू से हमला, युवती की मौत।

प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने बहन पर किया चाकू से हमला, युवती की मौत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के विवाद में मौसेरे भाई ने अपनी मौसेरी बहन पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हमलावर मौसेरे भाई ने वारदात के बाद खुद को भी चाकू से गोद लिया। उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है और जिला मेमोरियल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर थाना कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह पूरा मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पुरैनिया तालाब इलाके का बताया जा रहा है।

Byte – विशाल पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!