Breaking News

सहसवान में यूपी ग्रामीण बैंक ने बकायेदारों की भूमि कुर्क की।

सहसवान में यूपी ग्रामीण बैंक ने बकायेदारों की भूमि कुर्क की।

सहसवान (बदायूं)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा सहसवान ने बकाया कर्ज न चुकाने वाले खाताधारकों की भूमि कुर्क कर दी। इस कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। राजस्व विभाग की टीम बैंक कर्मियों के साथ ग्राम जरारा में बकायेदारों की भूमि पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई संपन्न की।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बकायेदारों को पहले भी कई नोटिस भेजे गए थे और बैंक द्वारा अन्य प्रयास भी किए गए। इसके बावजूद कर्ज नहीं चुकाने पर प्रशासन और बैंक ने संयुक्त कार्रवाई की। कुर्की के दौरान बकायेदारों के खेतों में लाल झंडी और बोर्ड लगा दिए गए, जिससे स्पष्ट संदेश गया कि बैंक अपने बकाया की वसूली में गंभीर है।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक गौरव बघेल, सहायक क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी, रिकवरी एजेंट मिहि लाल यादव, बैंक मित्र राजेश कश्यप, सुनील कुमार और दरियाय सिंह मौजूद रहे। बैंक और तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अन्य बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!