Breaking News

चंदौली में पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, 8 गोवंश बरामद।

चंदौली में पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, 8 गोवंश बरामद।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। थाना इलिया क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना खझरा पहाड़ी के पास की है, जहां पुलिस टीम चेकिंग और रात्रि गश्त कर रही थी। उसी दौरान बोलेरो पिकअप (UP64BT 4656) को रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें गोवंश तस्करी की आशंका जताई गई थी।

पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर सोनू अंसारी पुत्र स्व. तस्लीम अंसारी निवासी अहरौरा, मिर्जापुर के पैर में लगी। वहीं उसका साथी छोट्टू यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और वाहन में लदे 8 गोवंश बरामद किए। बरामद मवेशियों को पास की गौशाला भेजा जा रहा है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद चकिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना इलिया पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!