Breaking News

चकिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन की सख्ती से फैला हड़कंप।

चकिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन की सख्ती से फैला हड़कंप।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के आदेश पर शुक्रवार को चकिया नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी चकिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से नगर में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली। नगर पंचायत चकिया कस्बा के मुख्य मार्गों पर आए दिन दुकानदार सड़क पर सामान सजाकर बैठ जाते थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था और आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी। आम लोगों से लेकर वाहन चालकों तक सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रखे गए सामानों को हटाया गया और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान एसडीएम चकिया, प्रभारी अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में गांधी पार्क, मां काली नगर समेत मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। नगर की सड़कों पर ठेला, खोमचा और गोमती रखकर किए जा रहे अवैध व्यवसाय के कारण आए दिन यातायात जाम रहता था, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों और आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए यह कदम उठाया।

अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस अचानक की गई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार खुद ही सड़क से अपना सामान हटा ले गए। वहीं स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया।

नगरवासियों का कहना है कि लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब दुर्गा पूजा के पहले इस अभियान से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। एसडीएम चकिया ने कहा कि आमजन की सुविधा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी कीमत पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई आदर्श नगर पंचायत चकिया क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या गंभीर रूप ले चुकी थी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!