Breaking News

मोबिल के ड्रम में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा, पुलिस ने पकड़े दो तस्कर, कीमत 20 लाख से अधिक।

मोबिल के ड्रम में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा, पुलिस ने पकड़े दो तस्कर, कीमत 20 लाख से अधिक।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए एक पिकअप वाहन से 60 बंडल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे का कुल वजन 61.600 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। शातिर तस्कर गांजा मोबिल के ड्रम में छुपाकर ले जा रहे थे।

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि चकिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गांजा छुपाकर तस्करी की जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन चालक ने टीम को धक्का देकर भागने की कोशिश की। घेराबंदी होने के कारण वाहन रोका गया और तलाशी में जले हुए मोबिल के ड्रम में छुपाए गए गांजे के बंडल बरामद हुए।

गिरफ्तार तस्कर हैं:

  • दिवाकर कुमार, पुत्र राजेन्द्र शर्मा, निवासी कैमूर, बिहार, उम्र 20 वर्ष
  • नितिश कुमार, पुत्र बिजय राम, निवासी भोजपुर, बिहार, उम्र 19 वर्ष

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बाँटते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुगलसराय में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!