Breaking News

सदर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा ने अपने अधिवक्ता भाई की गोली मारकर की हत्या।

सदर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा ने अपने अधिवक्ता भाई की गोली मारकर की हत्या।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। सदर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें रिटायर्ड दरोगा दंगल यादव ने अपने छोटे भाई और वरिष्ठ अधिवक्ता कमला यादव (55 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना की पूर्वसंध्या में सुबह कचहरी परिसर में दोनों भाइयों के बीच पुराने लोन और जमीन विवाद को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था। अधिवक्ता न्यायालय से घर लौटे ही थे कि दंगल यादव ने पहले से घात लगाए हुए अपने भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में तीन गोलियां चलीं, जिनमें दो सिर में और एक सीने में लगी। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक कमला यादव चंदौली कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आदित्य लांघे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!