Breaking News

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक से मारपीट, कार्रवाई न होने से आक्रोश।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक से मारपीट, कार्रवाई न होने से आक्रोश।

इस्लामनगर, (बदायूं)। जनपद के इस्लामनगर क्षेत्र में शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान हुई मारपीट का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। घटना को हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित शिक्षक में गहरा आक्रोश है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना 10 सितंबर को इस्लामनगर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई थी। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने एक शिक्षक के साथ मारपीट की। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि हमले में वह घायल हो गए थे, जिसकी शिकायत तत्काल इस्लामनगर थाना पुलिस से की गई।

शिक्षक का आरोप है कि थाने पर सूचना देने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई की। इतना ही नहीं, मेडिकल परीक्षण तक कराने में भी पुलिस ने उदासीनता दिखाई।

घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने मामले की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी शिक्षक को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

स्थानीय स्तर पर यह घटना शिक्षकों और अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब प्रशिक्षण जैसी प्रक्रिया में सुरक्षा की गारंटी नहीं है तो सामान्य कार्यस्थलों पर शिक्षक कितने सुरक्षित रह पाएंगे।

बाइट- पीड़ित शिक्षक मुकेश कुमार

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!