Breaking News

सहसवान: गैस एजेंसी पर अज्ञात चोरों का धावा, लाखों की चोरी – पुलिस जांच में जुटी।

सहसवान: गैस एजेंसी पर अज्ञात चोरों का धावा, लाखों की चोरी – पुलिस जांच में जुटी।

सहसवान (बदायूं)। नगर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला कोतवाली क्षेत्र के नदायल स्थित किसान भारत गैस सर्विस का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एजेंसी का ताला तोड़ डाला और लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, चोर दरवाज़े का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गैस एजेंसी से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारियों ने कार्यालय खोला तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद एजेंसी प्रबंधक डोरीलाल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

प्रबंधन का आरोप।

एजेंसी प्रबंधक का कहना है कि इससे पहले भी गैस एजेंसी को चोरों ने निशाना बनाया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश तेज़ी से की जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश।

इलाके के लोगों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पुलिस गश्त होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं कि पुलिस गश्त और मजबूत की जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!