Breaking News

सहसवान में खुलेआम जुआ, वीडियो वायरल – कानून व्यवस्था पर उठे सवाल।

सहसवान में खुलेआम जुआ, वीडियो वायरल – कानून व्यवस्था पर उठे सवाल।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे खुलेआम नोटों की गड्डियों के साथ जुआ खेलते नज़र आ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे जरिफपुर गढ़िया क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सहसवान नगर और आसपास के देहात क्षेत्रों में जगह-जगह जुए के फड़ खुलेआम संचालित हो रहे हैं। दिन-रात चलने वाले इन अड्डों में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ता जा रहा है। युवाओं का एक वर्ग भी तेजी से इस जाल में फंसता जा रहा है, जिससे परिवार और समाज पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी और शिथिल रवैये के चलते जुए के अड्डे लगातार फल-फूल रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उल्टा जुआ खेलने वालों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जुए के इन अड्डों के पीछे कहीं न कहीं पुलिस संरक्षण की भूमिका भी छुपी हो सकती है, तभी तो शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग खुलेआम बैठकर ताश और नोटों के साथ जुआ खेल रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सिर्फ एक जगह की तस्वीर नहीं है, बल्कि पूरे इलाके में इस तरह के अड्डे सक्रिय हैं। कई बार सामाजिक संगठनों और लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

फिलहाल वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। लोगों की मांग है कि जुए के अड्डों को तुरंत बंद कराया जाए और इस गोरखधंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर पुलिस अब भी गंभीर कदम नहीं उठाती, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

वायरल वीडियो

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!