Breaking News

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से जागृत होती है देशभक्ति व नेतृत्व क्षमता।

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से जागृत होती है देशभक्ति व नेतृत्व क्षमता।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा क्षेत्र में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा में हुआ। इस शिविर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान के जांच शिविर के अंतर्गत छात्रों को देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुणों से अवगत कराया गया।

शिविर के पंचम दिवस पर फूड प्लाज़ा और टेंट पिचिंग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने बिना बर्तन भोजन बनाना, तंबू लगाना और प्राथमिक उपचार जैसी जीवनोपयोगी गतिविधियों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपसचिव राजू दुबे और कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अमिता यादव ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शिविर का संचालन लगातार पांच दिनों तक एचडब्ल्यूबी गाइड कैप्टन मंजुलता, स्काउट कैप्टन राजकुमार और गाइड कैप्टन संध्या यादव के नेतृत्व में हुआ।

शिविर का निरीक्षण जिले से आए रमेश चंद्र मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, अरविंद कैथवार और प्रद्युम्न कश्यप ने किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला स्काउट कमिश्नर शिव शंकर त्रिपाठी ने कहा कि – “यह प्रशिक्षण छात्रों में देशभक्ति की भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है।”

समापन अवसर पर उपप्रधानाचार्या एवं गाइड कैप्टन मंजुलता ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर सुखदेवी बालिका विद्यालय महेवा की प्रधानाचार्या डॉ. अमिता यादव, प्रवक्ता प्रताप नारायण तिवारी, शिव शंकर यादव, डॉ. लवकुश जाटवानी, मनीष गुप्ता, साकेत गुप्ता, किरन शर्मा, गीता कुशवाहा, कुमकुम पाण्डेय, अंजली पाल, मुकेश कुमार, अशोक शुक्ला, करुणाशंकर शुक्ला, आलोक पोरवाल, मनोज कुमार, सचिन कुमार, जयबीर सिंह, कैलाश बाबू, पवन सविता समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में छात्रों ने सहयोग, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूती दी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!