Breaking News

कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें – वित्त मंत्री।

कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें – वित्त मंत्री।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। वार्ड-60 मोहल्ला गाड़ी गाड़ीपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फलदार पौधे रोपकर किया। मंत्री ने आम, जामुन और इमली के पौधे लगाकर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर निगम और नगरीय निकाय के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मौके पर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा सहित कई विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान आम, जामुन, इमली, अशोक, अमलताश और कचनार के पौधों को ट्री गार्ड के साथ लगाया गया।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसे जीवित रखने की जिम्मेदारी भी स्वयं ले। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जानी चाहिए, ताकि आने वाले समय में समाज को पेड़ों की छाया और शुद्ध हवा मिल सके।

लोगों ने इस अवसर पर पौधारोपण की शपथ ली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!