Breaking News

साउथ सिटी एवं आवास विकास कॉलोनी वासियों को बाढ़ समस्या से राहत की उम्मीद।

साउथ सिटी एवं आवास विकास कॉलोनी वासियों को बाढ़ समस्या से राहत की उम्मीद।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी और साउथ सिटी का निरीक्षण कर बाढ़ से प्रभावित स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में गर्रा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साउथ सिटी के ब्लॉक डब्ल्यू और जेड का मुआयना किया। यहां बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा था। इस पर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को पानी के प्रवेश मार्ग को बंद कराने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में निवासियों को परेशानी न झेलनी पड़े।

लोक निर्माण विभाग के अभियंता को उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में विशेष ध्यान दिया जाए। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि साउथ सिटी की ओर पानी का बहाव भी नियंत्रित तरीके से संचालित हो सकेगा।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आवास विकास क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां बाढ़ का पानी प्रवेश करने वाले स्थलों का बारीकी से अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को कहा कि तकनीकी अध्ययन कर यह सुझाव प्रस्तुत करें कि किन उपायों से भविष्य में बाढ़ के पानी को इस क्षेत्र में प्रवेश से रोका जा सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा और लोक निर्माण विभाग के अभियंता रथिन सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन के इन प्रयासों से आने वाले समय में साउथ सिटी और आवास विकास कॉलोनी को बाढ़ की समस्या से राहत मिल सकेगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!