Breaking News

मरीजों की सुविधा हेतु 3 से 4 अतिरिक्त काउंटर शीघ्र बनाए जाएं : जिलाधिकारी।

मरीजों की सुविधा हेतु 3 से 4 अतिरिक्त काउंटर शीघ्र बनाए जाएं : जिलाधिकारी।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मरीज पर्चा बनवाने और दवा वितरण के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार से स्पष्ट कहा कि मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 3 से 4 अतिरिक्त काउंटर शीघ्र स्थापित किए जाएं, ताकि उन्हें पर्चा बनवाने और दवाइयां लेने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि यह व्यवस्था जल्द से जल्द लागू होनी चाहिए ताकि मरीजों को घंटों कतार में खड़े रहने की समस्या से निजात मिल सके।

इसके साथ ही डीएम ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर पर्चा बनाने के लिए कियोस्क मशीनें लगाई जाएं। इन मशीनों के माध्यम से मरीज स्वयं अपना पंजीकरण कर सकेंगे, जिससे उनका समय बचेगा और पंजीकरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुगम हो जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी उल्लेख किया कि हाल के दिनों में नदियों में बाढ़ आने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिससे अस्पताल पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि हर मरीज को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्राथमिकता हर हाल में मरीजों की सुविधा होनी चाहिए। किसी भी हालत में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों में।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक सहित कई चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!