Breaking News

पूर्व प्रधान राज नारायण जायसवाल की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित।

पूर्व प्रधान राज नारायण जायसवाल की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चन्दौली (बबुरी)। क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी एवं पूर्व प्रधान राज नारायण जायसवाल की माता शांति देवी (70 वर्ष) का 27 अगस्त, बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

रविवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में उपस्थित

शोक सभा में सुशील जायसवाल, नारायण जायसवाल, बृजेश जायसवाल, विजय, रवि, गणेश, अतुल, रमेश सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की सलाह दी।

Spread the love

Check Also

14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा, यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित।

14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा, यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने धूमधाम से मनाया स्थापना …