Breaking News

रोड नहीं तो वोट नहीं: हसनपुर–सरौली मार्ग की दुर्दशा पर भड़के ग्रामीण।

रोड नहीं तो वोट नहीं: हसनपुर–सरौली मार्ग की दुर्दशा पर भड़के ग्रामीण।

विधायक-सांसद पर लगाया उपेक्षा का आरोप, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के महमदपुर व जलालपुर समेत आसपास के ग्रामीण रविवार को हसनपुर संपर्क मार्ग से सरौली तक की जर्जर सड़क की समस्या को लेकर सड़क पर उतर आए। नाराज ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं, विधायक-सांसद लापता” लिखे बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग की बदहाली की शिकायत पिछले 15 वर्षों से लगातार की जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया। उनका कहना है कि विधायक और सांसद केवल चुनाव के समय ही गांव में दिखाई देते हैं, उसके बाद जनता की समस्याओं को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

ग्रामीणों की समस्याएँ

  • हसनपुर से महमदपुर-सरौली तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
  • आए दिन राहगीर, बुजुर्ग और स्कूल जाने वाले बच्चे गिरकर घायल हो जाते हैं।
  • बरसात के समय गांव में एम्बुलेंस तक नहीं पहुँच पाती, जिससे बीमार और गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि अब तक उनकी सहनशीलता की परीक्षा ली जाती रही, लेकिन अब वे चुप नहीं बैठेंगे। जब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाती, धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस धरने में योगेश यादव, अवनीश यादव, आदित्य यादव, विनय यादव, गोपाल यादव, संगम यादव, संजय यादव, सोनू यादव, अमित यादव, दुर्गेश यादव, डब्बू, रेखा, रामजस, राकेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!