Breaking News

गंगा नदी में मछुआरे के जाल में फंसा अजगर, ग्रामीणों में दहशत।

गंगा नदी में मछुआरे के जाल में फंसा अजगर, ग्रामीणों में दहशत।

संवाददाता, राजन सिंह

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के अमादपुर गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा नदी में मछुआरों के जाल में मछली के बजाय एक विशाल अजगर फंस गया। लगभग 10 फीट लंबा और करीब 50 किलो वजनी यह अजगर ग्रामीणों के लिए कौतूहल और दहशत दोनों का कारण बना।

जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी आनंद मल्लाह ने रोज की तरह सोमवार शाम गंगा नदी में जाल डाला था। सुबह जब वे जाल निकालने पहुंचे तो वह असामान्य रूप से भारी लगने लगा। अकेले निकालना संभव न होने पर अन्य मछुआरों की मदद ली गई। सामूहिक प्रयास के बाद जब जाल को बाहर निकाला गया तो उसमें एक बड़ा अजगर देख सभी दंग रह गए।

अजगर को देखकर महिलाओं और बच्चों में भय फैल गया, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटकर उसे देखने लगे। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद भी विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि अजगर जाल से छूटकर इधर-उधर भाग जाता तो इंसानों और पशुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। वन विभाग की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!