Breaking News

विश्व हिंदू महासंघ कासगंज ने निकाली भव्य शोभायात्रा: कलाकारों और श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, गूंजे धार्मिक नारे।

विश्व हिंदू महासंघ कासगंज ने निकाली भव्य शोभायात्रा: कलाकारों और श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, गूंजे धार्मिक नारे।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। विश्व हिंदू महासंघ कासगंज की ओर से शनिवार को शहर में एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रभु पार्क मंदिर में विशेष हवन-पूजन के साथ हुई। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संतों, मातृशक्ति और धर्मप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रभु पार्क मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूपों की आरती उतारकर शोभायात्रा को औपचारिक रूप से रवाना किया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री पंकज मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य मकसद सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था के प्रति समाज में जनजागरण फैलाना है। यात्रा के दौरान “अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी—कन्हैया और नंदी कब तक रहेंगे बंदी?” का संदेश भी प्रमुखता से गूंजा।

शोभायात्रा प्रभु पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गांधी मूर्ति, बृहद्वारी और सोरों गेट से गुजरते हुए शीतला माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्तेभर यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह व भक्तिभाव देखने को मिला।

इस दौरान नगर अध्यक्ष गोपाल मराठा, राजेश शर्मा, भुवनेश भारद्वाज, विनय कुमार उपाध्याय, जय राठौर, संजीव शर्मा, सुशील उपाध्याय, देवेंद्र साहू, संजीव साहू, नितेश गुप्ता, भास्कर गौड़ समेत महासंघ के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नजूल भूमि पर बुलडोजर चलवाना एसडीएम को पड़ा भारी, आतिश कुमार सिंह पटियाली से हटाए गए।

कासगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नजूल भूमि पर बुलडोजर चलवाना एसडीएम को पड़ा भारी, आतिश …